Top News

संतकबीरनगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन


  • 1200 मतदाताओं के मानक पर होगा मतदेय स्थलों का संभाजन, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां

Report by- Mohammad Sayeed Pathan Editor Mission Sandesh 

संत कबीरनगर, । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 और मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी और उप जिलाधिकारी (न्यायिक) राजकुमार की उपस्थिति में निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित समय-सारिणी की जानकारी दी गई।

प्रशासन के अनुसार, 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को प्रकाशित होगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

मतदेय स्थलों का निर्धारण 1200 मतदाताओं के मानक पर किया जाएगा। इसके तहत 16 से 18 अक्टूबर तक स्थलों का भौतिक सत्यापन और नए केंद्रों के लिए भवनों का चिन्हांकन होगा। प्रारूप सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। सुझावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 अक्टूबर को प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भेजे जाएंगे। संभाजन की प्रक्रिया 2 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य है।

मतदाता सूची की शुद्धता और पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करना इस अभियान की प्रमुख चुनौती होगी। बैठक में सपा के रामदरश यादव, बसपा के अभिषेक कुमार, आम आदमी पार्टी के सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, कांग्रेस के सहरे आलम तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हैदर अब्बास सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

स्रोत: सूचना कार्यालय, संत कबीरनगर।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh