Top News

Santkabir Nagar News: बखिरा पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ित को वापस कराए 40,999.98 रुपये


संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत थाना बखिरा पुलिस ने साइबर ठगी के एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस ने मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से निकाली गई 40,999.98 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

बखिरा थाना क्षेत्र के कुड़ीमाफी निवासी परमेन्द्र कुमार पुत्र प्रभुलाल का मोबाइल फोन हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से 40,999.98 रुपये दूसरे खाते में स्थानांतरित कर दिए थे। पीड़ित ने 7 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अगुवाई में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। महिला आरक्षी सुमन कुमारी ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और फर्जी ऑफर से सावधान रहें। किसी को भी ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी न दें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल चन्द्रभान सिंह, ओमनाथ दुबे, महिला कांस्टेबल सुमन कुमारी और अंकिता मिश्रा शामिल रहीं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh