मिठाई खिला रूमाल से मुंह पोछती थीं मां, जब पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया से साझा की हीराबेन से जुड़ी ये बातेंमां हीराबेन को सबसे बड़ा गुरु मानते थे प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री बनने के बाद मां ने दिया था यह सुझावपीएम की मां के निधन पर दिग्गज जता रहे शोक, प्रियंका बोलीं- ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें
प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन हो गया है। गांधीनगर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है। 100 वर्षीय हीराबेन अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थी। पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित सेक्टर 30 में श्मशान भूमि पर मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पहले उन्होंने अपने भाईयों के साथ अपनी मां के शव को कंधा दिया।
पंकज मोदी के साथ रहती थीं हीरा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां के निधन की खबर पाकर अहमदाबाद पहुंचे। जहां उनके छोटे भाई पंकज मोदी के घर हीराबेन का पार्थिव शरीर लाया गया था। बता दें कि हीरा बा यहीं पर रहती थीं।
इससे पहले अपनी मां के निधन के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले ट्वीट में कहा, “मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।”
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
Advertisement— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
फिल्म अभिनेता ने हीराबेन के निधन पर शोक जताते हुए एक ट्वीट में लिखा, “मां को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं, भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे नरेंद्र मोदी जी. ॐ शांति”
माँ को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं. भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे @narendramodi जी. ॐ शांति 🙏
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 30, 2022
Advertisement
#WATCH | Gujarat: Last rites of Heeraben Modi, mother of PM Modi were performed in Gandhinagar. She passed away at the age of 100, today.
(Source: DD) pic.twitter.com/TYZf1yM4U3
Advertisement— ANI (@ANI) December 30, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोक जताते हुए ट्वीट में लिखा, ”श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। प्यारी मां को खोने पर मोदी जी के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ है।”
हीराबेन के निधन पर राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, “पीएम नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।”
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।
Advertisement— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 30, 2022
गांधीनगर में हीराबेन के अंतिम संस्कार के बाद लोगों का वापस जाना शुरू हो गया है। बता दें कि हीरा बा का अंतिम संस्कार बड़े ही सादगी के साथ संपन्न हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। वहीं श्मशान स्थल पर आए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अब श्मशान स्थल से वापस जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने अपनी मां हीराबेन के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पहले उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर विधान के अनुसार घी लगाया।
#WATCH | Gujarat: Heeraben Modi, mother of PM Modi, laid to rest in Gandhinagar. She passed away at the age of 100, today.
(Source: DD) pic.twitter.com/wqjixwB9o7
Advertisement— ANI (@ANI) December 30, 2022
पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए गांधीनगर श्मशान घाट पहुंच गया है। यहां सनातन धर्म के अनुसार सारे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
Gujarat | Mortal remains of Heeraben Modi, mother of PM Modi, brought to a crematorium for last rites in Gandhinagar. pic.twitter.com/P1qXEE71S4
Advertisement— ANI (@ANI) December 30, 2022
पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़ते हुए मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर के साथ शव वाहिनी में सवार हुए। इस दौरान मोदी परिवार ने दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल हालात में परिवार का साथ दिया।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने हीराबेन की मृत्यु पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं श्री नरेंद्र मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें। ॐ शांति!”
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं श्री @narendramodi जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें।
Advertisementॐ शांति!
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 30, 2022
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं। बता दें कि आज सुबह साढ़े तीन बजे हीराबेन मोदी का निधन हो गया था।
था।
#WATCH | Gandhinagar: Prime Minister Narendra Modi carries the mortal remains of his late mother Heeraben Modi who passed away at the age of 100, today. pic.twitter.com/CWcHm2C6xQ
Advertisement— ANI (@ANI) December 30, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने उनसे मुलाकात की।
Gujarat | Prime Minister Narendra Modi arrives at Ahmedabad airport.
Advertisement(Source: DD) pic.twitter.com/pVIoH4VRSe
— ANI (@ANI) December 30, 2022
Advertisement
PM Narendra Modi Mother Heeraben Passes Away Live Updates : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अपने बुलेटिन में बताया, “हीराबेन मोदी का यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2012 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया।” मां के बीमार होने की खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और यहां अस्पताल में अपनी मां से मुलाकात की थी। वह एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रुके थे। उन्होंने सिविल अस्पताल के परिसर में स्थित सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वायत्त चिकित्सा सुविधा में चिकित्सकों से मां के स्वास्थ्य को लेकर बात भी की थी। हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं। उन्हें हीरा बा भी कहा जाता है। प्रधानमंत्री जब भी गुजरात दौरे पर होते थे, तो रायसन जाकर अपनी मां से जरूर मिलते थे।