उतर प्रदेशलखनऊ

नीदरलैण्ड्स के राजदूत मार्टिन वान-डेन बर्ग ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट, उत्तर प्रदेश में निवेश की सम्भावनाओं पर हुआ विमर्श

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के अवसर पर आज उनके सरकारी आवास पर नीदरलैण्ड्स के राजदूत  मार्टिन वान-डेन बर्ग ने भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश की सम्भावनाओं पर विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने मार्टिन वान-डेन बर्ग का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वागत करते हुए कहा कि नीदरलैण्ड्स ने यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पार्टनर कण्ट्री के रूप में सहभागिता करते हुए इसे सफलता की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए इस सहभागिता की बड़ी भूमिका होगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश असीम सम्भावनाओं वाला प्रदेश है। यह भारत की सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। खाद्यान्न, गन्ना, आलू तथा दूध के उत्पादन में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर ने अच्छा कार्य किया है। भारत की कुल कृषि भूमि का 11 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में है, लेकिन इसी भूमि से भारत का कुल 20 प्रतिशत खाद्यान्न उत्पादन प्रदेश में होता है। प्रदेश में सबसे उर्वरा भूमि तथा सबसे अच्छा जल संसाधन उपलब्ध है। विगत 05 वर्षाें में 23 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। तकनीकी के माध्यम से इसे बेहतर किया गया है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति है। राज्य में अच्छी कनेक्टिविटी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ ही पर्याप्त लैण्डबैंक उपलब्ध है। राज्य में 25 सेक्टोरियल पाॅलिसी का निर्माण करते हुए देश व दुनिया के निवेश को आमंत्रित किया गया है। नीदरलैण्ड्स की अनेक कम्पनियों की उपस्थिति यहां है। अन्य सेक्टरों में भी नीदरलैण्ड्स हमें सहयोग कर सकता है। आज प्रदेश में निवेश का तात्पर्य देश में निवेश की सम्भावनाओं को तेज कर देना है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग, खाद्यान्न, सब्जी तथा दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नीदरलैण्ड्स के लिए असीम अवसर हैं। नीदरलैण्ड्स इन सम्भावनाओं को साकार करने में अपना योगदान दे। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में किये गये किसी भी निवेश तथा निवेशक को सुरक्षा प्रदान करेगी। प्रदेश के साथ ही यह निवेशकों के लिए भी लाभकारी होगा।

नीदरलैण्ड्स के राजदूत ने कहा कि नीदरलैण्ड्स प्रदेश की समृद्धि तथा राज्य की सम्भावनाओं को साकार करने के लिए तत्पर है। हमारी कम्पनियां प्रदेश के साथ लाॅन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए उत्सुक हैं। फूड प्रोसेसिंग, इनर्जी, इण्डस्ट्रियल वेस्ट वाॅटर से बाॅयो गैस बनाने, सोलर पावर, पर्यावरण संरक्षण तथा मैनुफैक्चरिंग के क्षेत्र में हम साथ में कार्य कर सकते हैं।

Advertisement

नीदरलैण्ड्स के सहयोग से प्रदेश में डेयरी फार्मिंग को सस्टेनेबल बनाने के लिए कार्य कर सकते हैं, नीदरलैण्ड्स की एफ0डी0आर0 तकनीक से उत्तर प्रदेश में सड़कें बनायी जा रही हैं। यह तकनीक पर्यावरण के लिए अच्छी है। उत्तर प्रदेश ने इस तकनीक को अपनाने में पहल की थी। आज अन्य राज्य भी इसे अपना रहे हैं। राज्य सरकार का पूरा सहयोग हमारे प्रोजेक्ट्स के लिए मिल रहा है।

Advertisement

Related posts

मेयर का यू टर्न: गाज़ियाबाद में सभी मीट की दुकानों के बंद का आदेश वापस

Sayeed Pathan

बस्ती जनपद के अजय कुमार ने संभाला प्रयागराज SSP का पदभार: दुबई की 45 लाख की नौकरी छोड़कर 2011 में बने थे IPS

Sayeed Pathan

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का विशेष ध्यान दे सरकार : अखिलेश यादव

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!