संतकबीरनगर

विद्युत आपूर्ति बहाली को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक

  • जनपद संत कबीर नगर के 11 उप केंद्र जो विद्युत आपूर्ति न करके पूरी तरह से बंद पड़े हैं,

संत कबीर नगर । विद्युत आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त रूप से विभागीय अधिकारियों की आवश्यक बैठक जिलअधिकारी सभागार कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई ।
बैठक में जिलाधिकारी संदीप कुमार द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए विद्युत आपूर्ति अनवरत बनी रहे इसमें कहीं से किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जहां एक तरफ जिलाधिकारी द्वारा विद्युत आपूर्ति फीडर केंद्रों का पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ औचक निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए

बताते चलें कि वही जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्र को मिला करके 6 फीडर केंद्र हैं जिनकी आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है केंद्र बंद पड़े हुए हैं वहां किसी से कोई पूछने वाला नहीं है लोग रात के अंधेरे में भोजन बनाने व सोने पर मजबूर दिखाई दे रहे हैं जनपद संत कबीर नगर में विद्युत आपूर्ति प्रभावित केंद्रों का

Advertisement

विवरण जो इस प्रकार हैं,
1- 33/11 के o वी o उपकेंद्र बखीरा पूर्ण रूप से बंद ।
2- 33/11 के o वी o उपकेंद्र मेहदावल ग्रामीण पूर्ण रूप बंद ।
3- 33/11 के o वी o उपकेंद्र पच पोखरी पूर्ण रुप से बंद ।
4- 33/11 के o वी o उपकेंद्र हरिहर पुर के 4 फीडर बंद ।
5- 33/11 के o वी o उपकेंद्र मुखलिसपुर पूर्ण रूप से बंद।
6-33/11 के o वी o उपकेंद्र मोलनापुर पूर्ण रुप से बंद।
7-33/11 के o वी o उपकेंद्र कर्माखान पूर्ण रुप से बंद।
8-33/11 के o वी o उपकेंद्र बौर व्यास पूर्ण रुप से बंद।
9) – 33/11 के o वी o उपकेंद्र हैसर पूर्ण रुप से बंद।
10)- 33/11 के o वी o उपकेंद् धनघटा पूर्ण रुप से बंद।
11)- 33/11 के o वी o उपकेंद्र कुशहरा पूर्ण रुप से बंद। ऐसे में देखना यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक क्या रंग लाती है क्या बंद पड़े केंद्र विद्युत आपूर्ति करेंगे या हड़ताल तक अनवरत बंद पड़े रहेंगे,

Advertisement

Related posts

“अन्न महोत्सव” पर संतकबीरनगर में बड़ा खेल, पढ़िए पूरी खबर

Sayeed Pathan

मुख्‍यमन्‍त्री आरोग्‍य मेले में 1778  मरीजों का हुआ इलाज, 26 रेफर

Sayeed Pathan

संतकबीरनगर न्यूज़::22 और लोगों ने जीती कोरोना जंग,इस गाँव में मिला एक कोरोना संक्रमित मरीज़

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!