विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कांग्रेस नेता की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र में अशोक जैन खर्चा को रस्सी से बांधकर घसीट गया है. इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी जमकर पिटाई भी की है. इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए एएसपी समीर यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता के पिटाई के मामले पर शिकायत दर्ज हुई है. पुलिस में अशोक जैन ने खुद ही केस दर्ज कराया है.
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस ने वीडियो में दिख रहे चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. चारों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है. पिटाई का मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. इसी एंगल पर पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है
मध्य प्रदेश: विदिशा के सिरोंज क्षेत्र में कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता अशोक जैन खर्चा को रस्सी से बांधकर घसीटा और मारपीट की।
ASP समीर यादव ने बताया, "अशोक जैन खर्चा ने शिकायत दर्ज़ कराई थी। वीडियो और फरियादी के आधार पर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हम उनकी आपराधिक… pic.twitter.com/UuIsxinnRW
Advertisement— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2023
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लाखों की जमीन के खरीद फरोख्त का मामला है.