दिल्ली एन सी आर

इंसानियत हुई शर्मसार: नोएडा में पिता की घिनौनी करतूत, बेटी से किया बलात्कार

नोएडा। एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां 12 वर्ष की बेटी से उसके सौतेले पिता ने बलात्कार जैसे अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया है। बच्ची की शिकायत पर थाना कासना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कासना क्षेत्र के कस्बा कासना में रहने वाले एक सौतेले पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना में रहने वाली एक 12 वर्षीय बच्ची ने थाना कासना पुलिस को सूचना दी कि उसका सौतेला पिता बिटू उसका कई माह से शारीरिक शोषण कर रहा है। इस मामले में मां भी चुप बैठी हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बच्ची के पिता की पूर्व में मौत हो चुकी थी। उसकी मां ने बिटू से दूसरा विवाह किया था। बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाली खबर से कासना वासियों में आक्रोश व्याप्त हैं

Advertisement

Related posts

वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने पर नहीं होगा चालान

Sayeed Pathan

राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ पर स्मृति ईरानी ने बोला हमला, कहा ऐसा गरिमाविहीन आचरण इस देश की सदन में कभी नहीं देखा गया

Sayeed Pathan

सराहनीय पहल: अमीरों की तरह गरीब भी फूलों के गुलदस्ते से शादी की सालगिरह पर अपने परिवार को देंगे शुभकामनाएं

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!