राष्ट्रीय

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन मेघवाल होंगे कानून मंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। इस नए बदलाव के मुताबिक अब तक कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू को अब भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है।

Advertisement

किरेन रिजिजू की जगह पर अब अर्जुन राम मेघवाल कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

Advertisement

Related posts

लॉकडाउन-2 जानिए 20 अप्रैल से किसे मिलेगी छूट,कहां रहेगा प्रतिबंध

Sayeed Pathan

10वीं पास लड़कियों को कल से 10 ग्राम सोना देगी बीजेपी सरकार,,जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Sayeed Pathan

सुप्रीमकोर्ट ने दिया सरकारी अफसरों को बड़ा झटका, भ्रष्टाचार के मामलों में बिना मंजूरी के चल सकेगा मुकदमा

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!