Advertisement
अपराध

यूपी के सहारनपुर में बजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने 85 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस के संज्ञान में मामला के आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब पीड़िता मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। इस मामले में बेहट एसएचओ योगेश शर्मा ने गुरुवार को बताया कि उन्हें बेहट कस्बे इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली 85 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की सूचना मिली है।

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीडि़ता ने बताया कि वह आम के बाग में मवेशियों के लिए अकेली चारा काट रही थी। उसका आरोप है कि 19 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे एक शख्स उसके पास आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसको जान से मारने की धमकी दी।”

एसएचओ ने कहा कि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार अभियुक्त की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Advertisement

Related posts

चोरी के गैस सिलेंडर के साथ एक शातिर चोर को सुबेहा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनमियाँ बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

Sayeed Pathan

गहलोत सरकार गिराने वाला ऑडियो वायरल के बाद,गिरफ्तार हुए संजय जैन,बीजेपी ने दी ये सफाई

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!