Advertisement
उतर प्रदेश

सड़क हादसा: चित्रकूट से प्रयागराज जा रही जनरथ बस और कार में टक्कर, मासूम सहित पांच लोगों की मौत

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर को रोडवेज जनरथ बस और कार की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे एक मासूम बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। अधिकांश घायल और मृतक मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की जनरथ बस (यूपी-78 एफटी 7912) चित्रकूट जिला मुख्यालय कर्वी से प्रयागराज के लिए जा रही थी। एक मध्य प्रदेश नम्बर की कार प्रयागराज से चित्रकूट आ रही थी। रैपुरा के बगरेही गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मार्ग दुर्घटना में कार सवार एक मासूम बच्चे समेत पांच लोगों की जान चली गई। छह लोग घायल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। तीन लोगों को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।

Advertisement

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह बोलेरो के विपरीत दिशा से आ जाने का होना बताया जा रहा है। मार्ग दुर्घटना में एक बच्चा सहित पांच लोगों की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी लेकिन मध्य प्रदेश के रहने वाले बताएं जा रहे हैं। पुलिस टीमें मृतकों और घायलों की पहचान का प्रयास कर रही हैं।

Advertisement

Related posts

रंग लाई इटावा पुलिस की पैरवी , 07 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मिली उम्र कैद की सज़ा

Sayeed Pathan

पीपीगंज क्षेत्र लग रही है अवैध मछली मंडी,ऊपर से सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रही है धज्जियां

Sayeed Pathan

अनुसूचित जाति के BPL श्रेणी के लोगों के आर्थिक उत्थान के लिए,टेलरिंग शॉप योजना बिना ब्याज मिलेगा 20000 रुपए,10000 रुपए मिलेगा अनुदान

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!