(Report and Edit by – Sayeed Pathan)
संतकबीरनगर,। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल केशवनाथ के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष लाल बिहारी निषाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 19/2025 धारा 115(2), 105 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्तगण:
- शक्तिमान पुत्र स्व0 हरिराम
- बलिराम उर्फ नान्हू पुत्र स्व0 हरिराम, निवासीगण सूपा, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर
को आज दिनांक 20 जनवरी 2025 को बंजरिया चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
घटना का विवरण:
वादिनी द्वारा थाना बखिरा में दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, दिनांक 19 जनवरी 2025 को विपक्षीगण द्वारा मारपीट की घटना कारित की गई थी, जिसके चलते वादिनी के ननदोई रामसुमेर गौतम को गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के दौरान सदर अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आज अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक रजनीश राय
- हेड कांस्टेबल मनोज यादव
- हेड कांस्टेबल अजय सिंह
- कांस्टेबल बालगोविंद गोंड
- कांस्टेबल लवकेश यादव
अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया। थाना बखिरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की जा रही है।