(Report and Edit by- Sayeed Pathan)
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल केशवनाथ के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
थाना मेंहदावल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग के दौरान अभियुक्त सिनोद पुत्र स्व0 गजई चौधरी निवासी छपिया दोयम, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर को सोनौरा मोड़ सांडेकला से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 650 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मेंहदावल में मु0अ0सं0 23/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- सिनोद पुत्र स्व0 गजई चौधरी, निवासी छपिया दोयम, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर।
बरामदगी:
- 650 ग्राम अवैध गांजा।
पंजीकृत अभियोग:
- मु0अ0सं0 23/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह
- हेड कांस्टेबल हरिप्रसाद शर्मा
- कांस्टेबल राजेश कुमार
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं सेवन को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।