(Report- Sayeed Pathan Chief Editor)
संतकबीरनगर। बहुप्रतीक्षित कबीर मगहर महोत्सव का आयोजन 28 जनवरी 2025 से 03 फरवरी 2025 तक भव्य रूप से किया जाएगा। इस सात दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं खेलकूद से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का उद्घाटन मंडलायुक्त बस्ती मंडल, श्री अखिलेश सिंह द्वारा 28 जनवरी को अपराह्न 1 बजे दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा।
कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण:
➤ 28 जनवरी 2025 (उद्घाटन दिवस):
- उद्घाटन एवं दीप प्रज्ज्वलन – मुख्य अतिथि: मंडलायुक्त बस्ती मंडल श्री अखिलेश सिंह (1:00 बजे)
- मंडलीय समीक्षा, स्वास्थ्य, योग नृत्य – वैदिक गुरुकुल एकेडमी (2:00 बजे – 2:30 बजे)
- आशीर्वचन – महंत विचार दास जी (3:30 बजे – 6:00 बजे)
- लेजर शो (6:00 बजे – 7:00 बजे)
- कबीर कैफे का आयोजन (रात्रि 8:00 बजे – 11:00 बजे)
➤ 29 जनवरी 2025:
- एड्स एवं कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम – सीएमओ, फायर ब्रिगेड, स्काउट गाइड, एनसीसी (11:00 बजे – 3:30 बजे)
- सूफी गायन एवं नृत्य – सूरज करवा फाउंडेशन (3:00 बजे – 4:00 बजे)
- कबीर विचार गोष्ठी – महंत विचार दास जी (हरिशरण दास शास्त्री) (4:00 बजे – 5:00 बजे)
- पंजाबी नाइट – काका एंड टीम (6:00 बजे – 11:00 बजे)
➤ 30 जनवरी 2025:
- विभागीय प्रदर्शनी (दंगल, दौड़, कुश्ती) – जिला क्रीड़ा अधिकारी (11:00 बजे – 2:00 बजे)
- सर्वधर्म सद्भाव सम्मेलन – महंत विचार दास जी (2:00 बजे – 3:00 बजे)
- आपदा जागरूकता अभियान (3:00 बजे – 4:00 बजे)
- लोकगायन – सरला गुप्ता (4:00 बजे – 5:00 बजे)
- कबीर सम्मेलन एवं मुशायरा (8:00 बजे – 11:00 बजे)
➤ 31 जनवरी 2025:
- विधिक साक्षरता एवं स्वच्छ भारत मिशन (11:00 बजे – 3:00 बजे)
- कबीर वाणी कार्यक्रम – विवेक विशाल एंड ग्रुप (4:00 बजे – 5:00 बजे)
- आत्मनिर्भर फैशन शो – श्यामली जायसवाल (5:00 बजे – 6:00 बजे)
- हरियाणवी नाइट – रेणुका पवार एंड टीम (6:00 बजे – 11:00 बजे)
➤ 01 फरवरी 2025:
- स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति (11:00 बजे – 3:00 बजे)
- कबीर भजन – नवी करीम उर्फ बच्चा (3:00 बजे – 4:00 बजे)
- बॉलीवुड नाइट – कनिका कपूर एंड टीम (6:00 बजे – 11:00 बजे)
➤ 02 फरवरी 2025:
- किसान गोष्ठी एवं पर्यावरण गोष्ठी (11:00 बजे – 2:00 बजे)
- भोजपुरी लोकगीत – सत्यप्रकाश तिवारी एवं सत्यानुश पटेल (3:00 बजे – 5:00 बजे)
- भजन संध्या – साधो बैंड एंड टीम (6:00 बजे – 11:00 बजे)
➤ 03 फरवरी 2025 (समापन दिवस):
- सामूहिक विवाह कार्यक्रम (11:00 बजे – 3:00 बजे)
- नाटक प्रस्तुति – सैय्यां भये कोतवाल (4:00 बजे – 5:00 बजे)
- समापन समारोह – मुख्य अतिथि: पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र (5:00 बजे – 6:00 बजे)
- भोजपुरी नाइट (6:00 बजे – 11:00 बजे)
आयोजन की विशेषताएं:
महोत्सव में स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा लोकगायन, नृत्य, भजन संध्या, विचार गोष्ठी और खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के तहत स्वास्थ्य, पर्यावरण और विधिक साक्षरता को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।
(सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित)