अपराधउतर प्रदेशसंपादकीय

संतकबीरनगर: दुष्कर्म व अश्लील सामग्री प्रसारित करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

(सईद पठान की रिपोर्ट)

संतकबीरनगर: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

Advertisement

गिरफ्तारी का विवरण:
थाना महुली से संबंधित मु0अ0सं0 25/2025 धारा 64/333/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त राजन उर्फ आनंद भास्कर (पुत्र बृजभान, निवासी मड़हाजोत, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर) को धनघटा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

घटना का विवरण:

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 07 जनवरी 2025 को अभियुक्त ने जबरन दुष्कर्म किया और उसके मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजे। इस संबंध में पीड़िता ने 22 जनवरी 2025 को थाना महुली में मामला दर्ज कराया था।

Advertisement

महिला अपराधों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए थाना धनघटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 फरवरी 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक: रामकृष्ण मिश्र
  • कांस्टेबल: सोनू कुमार
  • कांस्टेबल: संतोष कुमार यादव

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Advertisement

Related posts

प्रतापगढ़ पुलिस को एसीएस गृह ने की एक लाख रुपए नकद पुरस्कार की घोषणा

Sayeed Pathan

गवाही को बाधित करने के लिए मुख्तार को मारने की साजिश:-अफ़ज़ाल अंसारी

Sayeed Pathan

कोरोना संक्रमित IAS सुशील कुमार का पीजीआई में निधन

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!