(रिपोर्ट सईद पठान)
Advertisement
संत कबीर नगर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक आवेदक 01 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि परियोजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, इच्छुक व्यक्ति विकास भवन, तृतीय तल, मत्स्य विभाग कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Advertisement