नवी मुम्बई :- पनवेल के उरण स्थित करंजा में घर में घुस कर एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। उरण पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी करंजा के ही रहने वाले हैं। उरण पुलिस ने महिला के साथ गैंगरेप करने के आरोप में करंजा निवासी अजिंक्य हीरालाल दाभोलकर, वैभव पांडुरंग कोली व विश्वनाथ बलिराम गायकवाड को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी अनुसार महिला घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी जजबरन उसके घर में घुसे थे। इसके बाद महिला को बंधक बना कर उसके साथ तीनों ने बलात्कार किया। आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया है।
जान से मारने की धमकी आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि इसकी जानकारी किसी को भी हुई तो उसे जान से मार देंगे।
बिना डरे महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद उरण पुलिस थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगदीश कुलकर्णी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने 18 सितंबर तक तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में दिया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक अतुल आहेर कर रहे हैं।