बाराबंकी उत्तरप्रदेश
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 29.09.19 को प्रभारी निरीक्षक घुंघटेर श्री जितेन्द्र विक्रम के कुशल नेतृत्व में थाना घुंघटेर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सार्वजनिक स्थान ग्राम बलदेवपुरवा में शमशान घाट के बाउन्ड्री के किनारे हार जीत की बाजी लगाते समय अभियुक्तगण 1. रामअवतार पुत्र स्व0 गुल्ली 2. रमेश रैदास पुत्र स्व0 शत्रोहन 3. कमलेश रैदास पुत्र कालिका प्रसाद 4. पवन कुमार पुत्र कालिका प्रसाद 5. तोताराम पुत्र स्व0 बाबूलाल निवासीगण बलदेवपुरवा थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी 6. अशोक कुमार पुत्र मोहनलाल 7. मुकुन्दीलाल पुत्र सोहनलाल निवासीगण पल्टूपुर थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी को समय 17.35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, मालफड़ में 3240/-रुपये व जामातलाशी में 610/-रुपये बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना घुंघटेर में मु.अ.सं. 114/19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. रामअवतार पुत्र स्व0 गुल्ली निवासी बलदेवपुरवा थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी।
2. रमेश रैदास पुत्र स्व0 शत्रोहन निवासी बलदेवपुरवा थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी।
3. कमलेश रैदास पुत्र कालिका प्रसाद निवासी बलदेवपुरवा थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी।
4. पवन कुमार पुत्र कालिका प्रसाद निवासी बलदेवपुरवा थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी।
5. तोताराम पुत्र स्व0 बाबूलाल निवासी बलदेवपुरवा थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी।
6. अशोक कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी पल्टूपुर थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी।
7. मुकुन्दीलाल पुत्र सोहनलाल निवासी पल्टूपुर थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी।
*गिरफ्तारी का स्थान व समय-*
दिनांक 29.09.2019 समय 17.35 बजे ग्राम बलदेवपुरवा में शमशान घाट के बाउन्ड्री के किनारे थाना घंघटेर जनपद बाराबंकी।
*बरामदगीः-*
01. 52 अदद ताश के पत्ते
02. मालफड़ में 3240/-रुपये
03. जामातलाशी में 610/-रुपये।
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र विक्रम थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री सुभाषचन्द्र यादव, उ0नि0 नरेन्द्र सिंह यादव, उ0नि0 आलोक कुमार सिंह थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी।
3. का0 सुरेन्द्र प्रताप पटेल, का0 अमित पटेल, का0 अवनीश व का0 अरुण कुमार, का0 दीपनारायण थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी।