अन्यब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-भजपा ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की

मुम्बई महाराष्ट्र ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यहां यह सूची जारी की। इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 125 उम्मीदवार, बुधवार को 15 और गुरुवार को 4 उम्मीदवारों की तीन सूचियों को जारी किया था। इस तरह से भाजपा अब तक 151 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।आज की सूची में पार्टी ने मुक्तिनगर से रोहिणी कडसे, काटोल से चरण सिंह ठाकुर, तुमसर से प्रदीप पाडोले, नासिक पूर्व से राहुल ढिकोले, बोरिवली से सुनील राणे, घाटकोपर पूर्व से पराग शाह और कोलाबा से राहुल नार्वेकर को टिकट दिया गया है।महाराष्ट्र विधानसभा में सीटों की संख्या 288 है। इसमें 234 सामान्य सीटें हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमशः 29 और 25 सीटें आरक्षित हैं। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा, शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। शरद पवार की राकांपा को 41 सीटें मिली थीं।2014 में 63.08 प्रतिशत वोट डाले गए थे। कुल 52691758 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। जिसमें 28383004 पुरुष, 24308397 महिला और 357 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल थे। पिछले विधानसभा चुनाव में 63.08 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

Advertisement

इस पोस्ट से अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया 24 घंटे के अंदर Email-missionsandesh.skn@gmail.com पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं जिससे खबर/पोस्ट/कंटेंट को हटाया या सुधार किया जा सके, इसके बाद संपादक/रिपोर्टर की कोई जिम्मेदारी नहीं होग

Related posts

ग़रीब नवाज़ चाह लें तो हिंदुस्तान का पता नहीं चलेगा- उर्स में कव्वाल का बयान

Sayeed Pathan

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद वासियों को दी, नव वर्ष 2020 की शुभकामनाएं

Sayeed Pathan

नगर निकाय चुनाव 2023: संतकबीरनगर में भाजपा के लिए सपा बड़ी चुनौती, इन बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच भी होगी कड़ी टक्कर !

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!