बाराबंकी उत्तर प्रदेश ।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05/10/19 को मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 189/19 धारा 380/411 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 192/19 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना सुबेहा बाराबंकी में प्रकाश में आये अभियुक्त जंगबहादुर उर्फ जंगू पुत्र स्व0 शत्रुघन निवासी ग्राम कैथी थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को समय करीब 06.10 बजे केरहन पुरवा मोड़ थाना सुबेहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमें से सम्बन्धित एक अदद घरेलू गैस सिलेण्डर HP बरामद किया गया। अभियुक्त एक शातिर किस्म का चोर है, जिसके विरुद्ध थाना सुबेहा पर धारा 302 भादवि0 सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-
जंगबहादुर उर्फ जंगू पुत्र स्व0 शत्रुघन रावत निवासी ग्राम कैथी थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
बरामदगी-
एक अदद घरेलू गैस सिलेण्डर HP
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 128/12 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
2.मु0अ0सं0 137/17 धारा 147/148/149/324/302/34/323 भा0द0वि0 थाना सुबेहा बाराबंकी।
3. मु0अ0सं0 08/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
4. मु0अ0सं0 189/19 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
5. मु0अ0सं0 192/19 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक सुबेहा अशोक कुमार जनपद बाराबंकी।
2. व0उ0नि0 चन्द्रकान्त सिंह थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
3. का0 धर्मेन्द्र यादव, का सुभाष चन्द्र यादव, का0 राहुल यादव थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।