बाराबंकी उत्तरप्रदेश ।
वादिनी सहरीन बानो पत्नी आजाद पुत्री आयूब निवासी पूरे कामगार आलियाबाद थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी ने दिनांक 13.09.2019 को थाना दरियाबाद में लिखित तहरीर दी कि वादिनी के ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना तथा मायके में घर आकर मार पीट करते हुए गाली-गलौज की गयी एवं मौखिक रुप से तलाक दिया गया। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 369/19 धारा 147/323/452/498ए/504/506 भादवि0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट, 314 मुस्लिम विवाह अधिनियम 2019 पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट के पर्यवेक्षण में दिनांक 05.10.2019 को प्रभारी निरीक्षक थाना दरियाबाद शिवाजी सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुए, थाना दरियाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 369/19 धारा 147/323/452/498ए/504/506 भादवि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट, 314 मुस्लिम विवाह अधिनियम 2019 से सम्बन्धित अभियुक्त आजाद पुत्र बाबू निवासी मेहनन का पुरवा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच(पति) को उसके घर से समय 14.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
आजाद पुत्र बाबू निवासी मेहनन का पुरवा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच। (पति)
*गिरफ्तारी का स्थान व समय–*
दिनांक 05.10.2019 को समय 14.30 बजे मेहनन का पुरवा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच।
*पुलिस टीम–*
1. शिवाजी सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 बृजेन्द्र कुमार मिश्रा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
3. का0 कुलदीप बाजपेयी, का0 राकेश चौरसिया थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।