बिजनौर से रईस अहमद की रिपोर्ट
बिजनौर में किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक बैठक गन्ना समिति परिसर बिजनौर में आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी वीर सिंह सरावत ने किया। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी गन्ना समिति से एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। और जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा की किसानों की पहली सत्र का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। और नया पिराई सत्र शुरू होने को है। 31 अक्टूबर तक समस्त बकाया गन्ना भुगतान कराकर नए पिराई सूत्र का शुभारंभ किया जाए।
अगर 31 अक्टूबर तक चीनी मिलों का संचालन शुरू नहीं होता है। जिलाध्यक्ष ने सभी किसानों से अपील की सभी अपना गन्ने की छिलाई 31 अक्टूबर को शुरू कर दें। क्योंकि 31 अक्टूबर तक मील नहीं चलने पर 1 नवंबर को बिजनौर कलेक्टेड में भारतीय किसान यूनियन भानु की महापंचायत करके गन्ना कलेक्टेड में भर दिया जाएगा। और अपने हकों की लड़ाई के लिए एक महापंचायत ऐतिहासिक रहेगी। पंचायत में किसानों की अन्य मांगों को भी शासन प्रशासन के समक्ष रखा गया।