अन्य

अपनी ही पुत्री के हत्यारे बाप को,रामसनेही घाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाराबंकी ।
थाना रामसनेही घाट पुलिस ने हत्यारे पिता को किया गिरफ्तार, अपनी ही पुत्री की गला दबाकर की थी हत्या।

वादी सचित सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी सुखीपुर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी ने दिनांक 19.10.2019 को थाना रामसनेहीघाट में लिखित तहरीर दी कि वह सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता है। दिनांक 05.10.2019 को वह सूरत से घर आया था और दिनांक 12.10.2019 को अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर अपने ससुराल ग्राम करेरु थाना रौनाही जनपद आयोध्या गया था। घर पर उनकी बहन शिल्पी, पिता विजय व मन्द बुद्धिभाई अमरेश थे। अगले दिन दिनांक 13.10.2019 को सुबह मेरे चचेरे भाई के साढू का लड़का ने फोन कर बताया कि शिल्पी खत्म हो गई। उक्त के सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0 477/19 धारा 302 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त हत्याकाण्ड का अनावरण करने एवं हत्याभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट के नेतृत्व में आज दिनांक 05.11.2019 को थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 477/19 धारा 302 भादवि0 की विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त विजय कुमार सिंह पुत्र स्व0 शिवसागर सिंह निवासी सुखीपुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी (पिता) को समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
विजय कुमार सिंह पुत्र स्व0 शिवसागर सिंह निवासी सुखीपुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
*गिरफ्तारी का स्थान व समय -*
आज दिनांक 05.11.2019 को समय करीब 10.30 बजे ग्राम सुखीपर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

Advertisement

*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसके द्वारा अपनी पुत्री की शादी तय की गयी थी, जिसके लिए बार-बार कहने पर भी पुत्री शिल्पी राजी नही हो रही थी। आवेश में आकर उसके द्वारा घटना कारित की गयी।

*पुलिस टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
2. व.उ.नि. सुनील कुमार सिंह थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
3. हे.का. उमेश सिंह, थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
4. का. रवीन्द्र यादव थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

Advertisement

इस पोस्ट से अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया 24 घंटे के अंदर Email-missionsandesh.skn@gmail.com पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं जिससे खबर/पोस्ट/कंटेंट को हटाया या सुधार किया जा सके, इसके बाद संपादक/रिपोर्टर की कोई जिम्मेदारी नहीं होग

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में फिर पहुँचा 2019 लोकसभा चुनाव EVM गणना का मामला

Sayeed Pathan

सपने दिखाकर मूल समस्याओं से जनता को नहीं कर सकते भर्मित-सुदामा जी

Sayeed Pathan

बाहरी लोगों को लाने की क्या जरूरत, जब पहले से देश की जनसंख्या है बड़ी चुनौती-: राजठाकरे

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!