अन्यउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य

भारत मे हर चौथा व्यक्ति इस बीमारी का है शिकार

नई दिल्ली, ‘द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ’ में हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि भारत में 15 से 54 आयुवर्ग में चार में से एक पुरुष (एक लाख में 23.2 प्रतिशत) किसी न किसी रूप में एनीमिया का शिकार है। इस अध्ययन में छह लाख महिलाओं को भी शामिल किया गया है। उम्र के हिसाब से देखें तो 20 से 34 वर्ष की उम्र के पुरुषों में एनीमिया होने की बहुत कम संभावना रहती है, जबकि इसका प्रसार 50-54 वर्ष की आयुवर्ग में सबसे कम (7.8 प्रतिशत) होता है। युवा सबसे ज्यादा इसकी गिरफ्त में आते हैं।

अध्ययन में पाया गया कि एनीमिया वाले पुरुषों में 21.7 प्रतिशत में मध्यम या गंभीर एनीमिया था, जबकि महिलाओं में 53.2 प्रतिशत में मध्यम या गंभीर एनीमिया था। राज्यों के हिसाब से देखें तो बिहार के पुरुषों में एनीमिया का प्रसार सबसे ज्यादा (32.9 प्रतिशत) है। इसके बाद बंगाल (30.46 प्रतिशत), झारखंड (30.30 प्रतिशत), मेघालय (29.13 प्रतिशत) और ओडिशा (28.45 प्रतिशत) का नंबर आता है। पुरुषों में एनीमिया के सबसे कम प्रसार वाले राज्यों में मणिपुर (9.19 प्रतिशत), मिजोरम (9.78 प्रतिशत), नगालैंड (10.23 प्रतिशत), गोवा (10.68 प्रतिशत) और केरल (11.77 प्रतिशत) हैं।

Advertisement

इस पोस्ट से अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया 24 घंटे के अंदर Email-missionsandesh.skn@gmail.com पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं जिससे खबर/पोस्ट/कंटेंट को हटाया या सुधार किया जा सके, इसके बाद संपादक/रिपोर्टर की कोई जिम्मेदारी नहीं होग

Related posts

RRB NTPC Exam 2020: अलग-अलग शिफ्ट के एग्‍जाम्स के लिए ये है नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला

Sayeed Pathan

बेटियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से भाजपा सरकार फेल-अखिलेश यादव

Sayeed Pathan

प्लाट की खुदाई में तिजोरी मिलने से सनसनी,,लेकिन…….

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!