कानपुर ।
आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा क्षेत्र के ग्राम रूटौल में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने हेतु ग्राम वासियों को जागरूक किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ अरशद मंसूरी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से अवगत कराया। इस दौरान मनोज गंगवार को पुनः कायमगंज ग्रामीण का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ अरशद मंसूरी एवं भाजपा नेता आलोक चतुर्वेदी ने माल्यार्पण कर मनोज गंगवार को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी। बैठक में ललई ग्राम प्रधान अवनीश मिश्रा, बूथ अध्यक्ष सुबोध गंगवार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीता चतुर्वेदी ,मलखान सिंह शाक्य, डा० सुरेंद्र सिंह राजपूत ,अनोखे जाटव, नंदराम खटिक सहित कई लोग मौजूद रहे।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष के बधाई कार्यक्रम में,, पॉलीथिन मुक्त भारत बनाने हेतु, ग्राम वासियों को किया गया जागरूक
Advertisement