अपराधउत्तर प्रदेशबस्ती

जमीनी विवाद में आर्मी जवान ने चलाई गोली,एक कि मौत

                       मृतक की फाइल फोटो

बस्ती से अनिल शुक्ला की रिपोर्ट

Advertisement

बस्ती । बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के उमरिया में गुरुवार की शाम भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच हुए विवाद के बीच एक युवक पर लाइसेंसी बंदूक से विपक्षी पर फायर झोंक दिया। आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से घायल राजमोहन दुबे (22) पुत्र संपत प्रसाद दुबे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है। फायरिंग करने का आरोपी अशोक दुबे फौजी बताया जा रहा है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के उमरिया निवासी संपत प्रसाद दुबे का उनके पट्टीदार अशोक दुबे से करीब डेढ़ बीघा खेत को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट तक भी पहुंच चुका है। आरोपी अशोक दुबे आर्मी का जवान है। करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आया है। आरोप है कि इसके बाद कब्जेदारी को लेकर विवाद फिर से गरमा गया था। गुरुवार की सुबह भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। वर्तमान में संपत प्रसाद ने खेत में गेहूं की फसल बो रखी थी।  जिला अस्पताल पहुंचे मृतक राजमोहन के भाई बह्मानंद दुबे का आरोप है कि गुरुवार की शाम लगभग चार बजे विपक्षी अशोक दुबे करीब दो दर्जन लोगों को साथ लेकर खेत जुतवाने पहुंच गए। इसकी जानकारी होने पर उनके पिता संपत प्रसाद ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। यह देख छोटा भाई राजमोहन बीच-बचाव करने पहुंचा तो उस पर लाइसेंसी रायफल से गोली चला दी। घायल होकर राजमोहन जमीन पर गिर पड़ा और सभी हमलावर भाग निकले।

Advertisement

इस पोस्ट से अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया 24 घंटे के अंदर Email-missionsandesh.skn@gmail.com पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं जिससे खबर/पोस्ट/कंटेंट को हटाया या सुधार किया जा सके, इसके बाद संपादक/रिपोर्टर की कोई जिम्मेदारी नहीं होग

Related posts

ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Sayeed Pathan

एन्टी रोमियों टीम द्वारा मनचले और शोहदे किस्म के लोगों को दी गई कड़ी चेतावनी

Sayeed Pathan

मासिक समीक्षा बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष धीमी प्रगति पर, असंतुष्ट नजर आए जिलाधिकारी, जिम्मेदार अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!