मेष
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें।
वृषभ
लाभ के अवसर टलेंगे।नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।
मिथुन
फालतू खर्च होगा।आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आपका विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
कर्क
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
सिंह
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। बीती बातों को भूलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को परेशानी हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
कन्या
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
तुला
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।
वृश्चिक
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
धनु
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराए नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
मकर
आप अगर नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग है।
कुंभ
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
मीन
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली है। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
ज्योतिष सेवा केंद्र
पंडित अतुल शास्त्री