सहारनपुर । थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वाछिंत चल रहे अभियुक्तो को शरण देने वाला व्यक्ति 02 मोबाईल फोन सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा ।
अवगत कराना है कि दिनांक 22.6.22 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर , पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नकुड के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव द्वारा हमराही फोर्से के साथ थाना रामपुर मनिहारन में पंजीकृत मु0अ0स0 212/22 धारा 2/3 गैगस्टर अधि0 के वाछिंत अभियुक्त मिन्टू उर्फ जितेन्द्र व रोकी उर्फ रजत आदि को शरण देने वाले अपराधी लोकेश कुमार पुत्र रामपाल निवासी जन्धेडासमसपुर थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर को उसके मकान ग्राम जन्धेडासमसपुर से गिरफ्तार किया गया।
लोकेश द्वारा यह जानते हुऐ को दोनो व्यक्ति गैंगस्टर अधिनियम में वाछिंत चल रहे है। अपने घर में शरण दे रखी थी तथा मोबाईल फोन के माध्यम से लगातार सम्पर्क में रहकर पुलिस की गतिविधियो के सम्बन्ध में सूचना दे रहा था अभियुक्त के विरूध मु0अ0स0 219/22 धारा 216 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-लोकेश कुमार पुत्र रामपाल निवासी जन्धेडा समसपुर थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-02 मोबाईल फोन सैमसंग
अपराधिक इतिहास-
1-219/22 धारा 216 भा0द0वि0 थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्र0निरी0 विशाल श्रीवास्तव थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर।
2.का0 722 अजय कुमार थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर।
3.का0 659 अमित कुमार थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर।
4.का0 688 प्रवीण कुमार थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर।