Gonda/गोंडाअपराधउतर प्रदेश

मोटरसाइकिल लूट का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 02 अदद लूट/चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा कारतूस बरामद

गोण्डा । थाना इटियाथोक क्षेत्र के अन्तर्गत हुई मोटरसाईकिल लूट का गोण्डा पुलिस ने खुलासा किया है, पुलिस मुटभेड़ में 02 शातिर लुटेरों को  गिरफ्तार करते हुए 02 अदद लूट/चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया है

दिनांक 17.07.2022 को मोटरसाईकिल पल्सर सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी संतोष कुमार मौर्य पुत्र राम भूलन मौर्य नि0 राजापुर पो0 दत्तनगर माफी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा की मोटरसाईकिल व लगभग 600 की नगदी रिस्तेदार के यहां निमंत्रण में जाते समय ग्राम खरिहा चौराहे के पास लूटकर फरार हो गए थे। वादी की तहरीर पर थाना इटियाथोक में मु0अ0सं0-226/22 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में टीमें लगाकर आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष इटियाथोक व प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने लूट में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तों-01. अजय ओझा, 02. विनय ओझा को दिनांक 23/24.07.2022 की रात्रि परासिया बहोरीपुर कब्रिस्तान के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी मोटरसाईकिल, एक अन्य चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा कारतूस बरामद कर लिया गया। अभियुक्तगणों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था।

Advertisement

आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त अजय ओझा के पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त अजय ओझा का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में ईलाज चल रहा है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. अजय ओझा पुत्र रामचन्दर नि0 बैरागीजोत थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
02. विनय ओझा पुत्र रामचन्दर नि0 बैरागीजोत थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

Advertisement

अभियुक्त अजय ओझा का अपराधिक इतिहासः-
01. मु0अ0सं0 226/22 धारा 392,411,419,420,467,468,471 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-244/22, धारा 307 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-245/22, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

अभियुक्त विनय ओझा का अपराधिक इतिहासः-
01. मु0अ0सं0-500/21, धारा 394,411,419,420,467,468,471 भादवि थाना मोहनलालगंज लखनऊ।
02. मु0अ0सं0-550/21, धारा 392,411 भादवि थाना मोहनलालगंज लखनऊ।
03. मु0अ0सं0-76/22, धारा 147,148,149,352,323,504,506,324 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0 226/22 धारा 392,411,419,420,467,468,471 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-244/22, धारा 307 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0-245/22, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

Advertisement

बरामदगीः-
01. 01 अदद मोटरसाईकिल एच0एफ0 डीलक्स (लूट)
02. 01 अदद मोटरसाईकिल अपाचे (चोरी की)
02. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा व 02 अदद खोखा कारतूस।

गिरफ्तार कर्ता टीमः-
01. थानाध्यक्ष इटियाथोक करूणाकर पाण्डेय मय टीम।
02. प्रभारी एस0ओ0जी0 अमित कुमार मय टीम।

Advertisement

इस पोस्ट से अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया 24 घंटे के अंदर Email-missionsandesh.skn@gmail.com पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं जिससे खबर/पोस्ट/कंटेंट को हटाया या सुधार किया जा सके, इसके बाद संपादक/रिपोर्टर की कोई जिम्मेदारी नहीं होग

Related posts

खस्ता हाल स्वास्थ सेवाओं से प्रदेशवासियों को नही मिल रहा इलाज, सरकार अपनी लापरवाही छिपाने में लोकतांत्रिक मर्यादा भूली::अंशू अवस्थी

Sayeed Pathan

उपमुख्यमंत्री ने गांवो में आयोजित “ग्राम चौपाल” के दृष्टिगत, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को दिया ये कड़ा निर्देश

Sayeed Pathan

इटावा पुलिस ने किया अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा,भारी मात्रा में अवैध पटाखे सहित अभियुक्त गिरफ्तार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!