अन्य

गांव के विकास से ही संभव होगा जनपद और प्रदेश देश का विकास:-मुख्य सचिव

  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जनपद सोनभ्रद के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न

लखनऊ/सोनभद्र : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओ से लाभान्वित कराया जाये। उन्होंने कहा कि पहले गांव का विकास होगा, तभी जनपद का विकास होगा और फिर प्रदेश व देश का विकास होगा। जनपद की अर्थ व्यवस्था बेहतर करने हेतु लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने होंगें, जिससे कि वह विकास के पथ पर अग्रसर हो सके।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हर घर को नल से जल, जननी सुरक्षा योजना, सैम-मैम बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु पोषाहार का वितरण, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित कराया जाये। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को जनपद में ड्रैगनफ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि जनपद के जिन क्षेत्रों में फ्लोराइड व आयरन की अधिकता है, उन क्षेत्रों में जिन-जिन घरों में फिल्टर का वितरण किया जा रहा है और ग्रामीण उसका उपयोग कर रहे हैं, उन ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी समय-समय पर कराया जाये, जिससे फिल्टर के पानी के उपयोग के फायदे के सम्बन्ध में जानकारी हो सके। हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य तीव्रगति से पूर्ण कराया जाये, जिससे कि वह अपने घर के बीमार व्यक्तियों का समय से बेहतर ढंग से 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज करा सके और उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इसके सम्बन्ध में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करायी जाये, जिससे कि पर्यटन की दृष्टि से लोगों का जनपद में आगमन हो और लोगों को रोजगार का अवसर भी मिल सके।
उन्होंने कहा कि जनपद में ग्राम समाधान दिवस के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का उनके गांव में ही निस्तारण किया जा रहा है, यह बहुत ही सराहनीय कदम है। इस कदम से जनपद सोनभद्र में दूर-दराज क्षेत्रों से लोगों को अपनी समस्या के निराकरण के लिये जनपद मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा, उनकी समस्याओं का निराकरण उनके ही गांव में हो जायेगा। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्होंने जिलाधिकारी की सराहना की। उन्होंने जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु चलाये जा रहे ‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी‘ अभियान की भी सराहना की।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पर्याप्त मात्रा में साइनेज बोर्ड लगाये जायें और लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जाये। उन्होंने जनपद में पर्यटन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली और जनपद के पर्यटन पर बनायी गयी डाक्यूमेन्ट्री फिल्म को भी देखा।

Advertisement

इससे पूर्व बैठक में जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु जनपद में ‘‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी‘‘ अभियान चलाकर लोगों को अपने घर के सामने बोरी टॉगकर प्लास्टिक इकठ्ठा करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार पानी में फ्लोराइड व आयरन की अधिकता वाले क्षेत्रों में फिल्टर का वितरण किया गया और शुद्ध पानी पीने के लिए फिल्टर का उपयोग करने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया।
उन्होंने बताया कि जनपद में ड्रैगनफ्रूट की खेती हेतु किसानों को जागरूक किया जा रहा है और ड्रैगनफ्रूट की खेती के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि हेतु जनपद में कार्य किया जा रहा है।

जनपद में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने की कार्यवाही भी की जा रही है। इसके अलावा सोन ग्रामोदय ऐप का निर्माण किया गया है, जिसके माध्यम से शिकायकर्ता सीधे अपनी शिकायत को सम्बन्धित अधिकारी के संज्ञान में ला सकता है। उन्होंने कहा कि जनपद के जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है, उस पर कार्य किया जा रहा है, उसे शीघ्र ही दूर करने का प्रयास किया जायेगा, जिससे ग्रामीणों को नेटवर्क की समस्या से निजात मिल सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में लगभग 4 लाख 30 हजार आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं, शेष व्यक्तियों के कार्ड बनाये जा रहे हैं।

Advertisement

बैठक में मण्डलायुक्त मीरजापुर डॉ0 मुथु कुमार स्वामी बी0, डी0आई0जी0 मीरजापुर राकेश प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र l चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisement

इस पोस्ट से अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया 24 घंटे के अंदर Email-missionsandesh.skn@gmail.com पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं जिससे खबर/पोस्ट/कंटेंट को हटाया या सुधार किया जा सके, इसके बाद संपादक/रिपोर्टर की कोई जिम्मेदारी नहीं होग

Related posts

यूपी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की समय सीमा बढ़ी, जानिए क्या है नई शर्त

Sayeed Pathan

सावधान-संत कबीर नगर में लगातार बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, आज फिर मिले 50 नए केस

Sayeed Pathan

बिहार चुनाव: महागठबंधन के बाद NDA से नहीं बनी बात, कुशवाहा ने BSP और JPS संग बनाया नया मोर्चा

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!