Advertisement
संतकबीरनगर

खलीलाबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित तीन उद्योग इकाइयों पर प्रशासन की छापेमारी, पशुआहार की इकाई में मिली टेक्निकल ग्रेड यूरिया

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित टीम विजय कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार खलीलाबाद, उपायुक्त उद्योग संतकबीरनगर एवं शशांक चौधरी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, खलीलाबाद, संत कबीर नगर द्वारा संयुक्त रूप से खलीलाबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित तीन उद्योग इकाइयों पर छापे की कार्यवाही की गई। सर्वप्रथम कपिला पशु आहार प्लाट नंबर जी 3438 का निरीक्षण किया गया जिसमें टेक्निकल ग्रेड यूरिया पाई गई।

कपिला पशु आहार औद्योगिक केंद्र के प्रोपराइटर को निर्देशित किया गया कि टेक्निकल ग्रेड यूरिया के बिलों और इनवॉइस को एक पत्रावली में संरक्षित रखें ताकि औचक निरीक्षण के समय उसका परीक्षण किया जा सके।

Advertisement

इसके पश्चात प्राइम एविन फीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्लाट नंबर 29 के औद्योगिक केंद्र पर छापे की कार्यवाही की गई वहां पाया गया कि इनके द्वारा किसी भी प्रकार की यूरिया का प्रयोग नहीं किया जाता है। तदोपरांत गोपाल एग्रो कैटल फीड्स प्लॉट नंबर 95 इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के औद्योगिक केंद्र पर छापे की कार्यवाही की गई यहां पर अप्पी जैन यूरिया 41 परसेंट का एक नमूना ग्रहण किया गया।

 

Advertisement

Related posts

संतकबीरनगर पुलिस ने दविश के दौरान 10 वारण्टी को किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

नगर पंचायत धर्मसिहवाँ के नवनिर्वाचित सभासदों को, पवन जायसवाल ने किया सम्मानित

Sayeed Pathan

स्वदेशी अपनाओं की अपील के साथ समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी ने सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा पटरी दुकानदारों से खरीदारी कर उनके जीवन में लाएँ खुशियां

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!