Advertisement
संतकबीरनगरउतर प्रदेश

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक, 02 अक्टूबर को ‘‘महात्मा गॉधी” की जयंती मनाए जाने के संबंध में दिए गए आवश्यक निर्देश

👉 डीएम की अध्यक्षता में ‘‘महात्मा गॉधी जयंती समारोह’’ 02 अक्टूबर 2022’’ के मनाये जाने के संबंध में बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘महात्मा गॉधी जयंती समारोह’’ 02 अक्टूबर 2022 को मनाये जाने के संबंध में कार्यक्रम निर्धारण हेतु बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहें।

Advertisement

बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की रूप रेखा तय करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को उनके विभागीय कार्याे के अनुरूप आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पहले से ही सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों व मलिन बस्तियों में साफ-सफाई सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर सभी प्रमुख स्थानों पर रामधुन बजाई जाए तथा महात्मा गांधी जी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण एवं माल्यर्पण किया जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि में सभी प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने शांति एवं कानून व्यवस्था सुचारू एवं सुव्यवस्थित रहने के संबध में लोगो को आस्वस्त किया।
अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने 02 अक्टूबर 2022 को जनपद में होने वाले कार्यक्रमों की निर्धारित रूप रेखा के अनुसार बताया कि प्रातः 07 बजे स्कूली बच्चो द्वारा प्रार्थना एवं प्रभार फेरी का आयोजन किया जाएगा।

प्रभात फेरी का रूट का हीरालाल इण्टर कॉलेज से चन्द्रशेखर आजाद तिरहा तक एवं पुनः हीरालाल इण्टर कॉलेज पर आ कर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर को सभी राजकीय भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज प्रातः 08 बजे फहराया जायेगा, तदुपरान्त आजादी की रक्षा एवं राष्ट्र की एकता से सम्बंधित संकल्प लिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने नगर निकायों एवं वार्डाे में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के दृष्टिगत सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया।

Advertisement

वृक्षारोपण हेतु वन विभाग एवं स्टेडियम में वाक रेस आयोजन के संबंध में सम्बंंिधत क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी ग्राम पंचायतों में श्रमदान सुनिश्चित कराने सहित इसी प्रकार आगनबाड़ी तथा ए0एन0एम0 सेन्टरो पर भी श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। जिसके आयोजक पूर्वाचल व्यापार मण्डल अध्यक्ष सर्वदानन्द पाण्डेय रहेगें। महिलाओं के उत्थान/सशक्तिकरण हेतु प्रभावी अभियान से सम्बंधित आयोजन सम्पन्न कराने हेतु सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया है।

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, वरिष्ठ कोषाधिकारी जग नारायण झा, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा जिला दिव्यांगजन सशिक्तकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला प्रोबोशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत दिव्य रंजन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, जिला बाट माप अधिकारी बी0पी0 वर्मा, सहित सम्बंधित अधिकारी एवं सम्भ्रान्त गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहें।

Advertisement

Related posts

पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए सीपीआर प्रशिक्षण,साथ ही पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों का आंख कान का किया गया परीक्षण

Sayeed Pathan

एनकाउंटर में मारा गया दुर्दांत अपराधी विकास दुबे,पढ़िये पूरी खबर

Sayeed Pathan

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण हेतु लगाया गया पिंक लेटर बॉक्स तथा छात्रों को किया गया जागरुक

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!