Advertisement
संतकबीरनगरस्वास्थ्य

विधायक अंकुर राज तिवारी ने विशेष संचारी रोग नियत्रंण एवं दस्तक अभियान का, हरी झण्डी दिखा कर किया शुभारम्भ

संतकबीरनगर /Santkabir Nagar :: ‘‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01 से 31 जुलाई 2022)’’ एवं ‘‘दस्तक अभियान (16 से 31 जुलाई 2022) का शुभारम्भ/उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण से किया गया, अभियान का शुभारम्भ/उद्घाटन सदर विधायक अंकुर राज तिवारी जी के द्वारा प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर माननीय विधायक सदर अंकुर राज तिवारी जी ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा, लगन के साथ जनपद को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान 16 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक जनपद में गंभीरता के साथ संचालित करें। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज/ग्राम्य विकास, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, उद्यान विभाग समन्वित रूप से कार्यवाही संपादित कराएंगे।
इस अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा प्रतिदिन अपने क्षेत्र में घरों का भ्रमण करेंगी तथा बुखार के रोगियों की सूची, इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची तथा कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर ए0एन0एम0 के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर प्रस्तुत करेंगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी ड0 आई0वी0 विश्वकर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वी0बी0डी0 डा0 वी0पी0 पाण्डेय, अपर चिकित्साधिकारी डा0 गिरेन्द्र मोहन शुक्ल, जिला क्षयरोग अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, डा0 ए0के0 सिन्हा, इपिडिमियोलॉजिस्ट, बागेश तिवारी, विवेक कुमार सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, मलेरिया निरीक्षकगण, टेक्निकल असिस्टेन्ट ए0ई0एस0/जे0ई0 अन्य समस्त अन्तर्विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण तथा स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement

Related posts

ज्ञानवापी मामले के दृष्टिगत शांति व्यवस्था हेतु, पुलिस अधीक्षक ने मय फोर्स किया पैदल गश्त

Sayeed Pathan

रिटायर्ड दारोगा के खाते से 3 लाख रुपए उड़ाने वाले जालसाजों की ज़मानत अर्जी खारिज़

Sayeed Pathan

प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने, भाजपा जिलाध्‍यक्ष और विधायक को अपने सामने लगवाया कोरोना का टीका

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!