Top News

जनता में सुरक्षा का एहसास दिलाने हेतु,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा, शहर एवं रेलवे भ्रमण,होटल,ढाबों की सघन चेकिंग की गई


 बाराबंकी ।
जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री आकाश तोमर द्वारा भारी पुलिस बल के साथ जनपद में शांति एवं कानून व्यस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने एवं जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाने हेतु शहर भ्रमण एवं रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबों की सघन चेकिंग की गई ।


पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा भारी पुलिस बल के साथ जनपद में शांति एवं कानून व्यस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने एवं जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाने हेतु शहर भ्रमण किया गया एवं रेलवे स्टेशन, होटल ढाबों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सराय, होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशनों, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh