Top News

इटावा-71वें गड़तंत्र दिवस की सांसद ने ली परेड की सलामी, SSP आकाश तोमर ने परेड का किया निरीक्षण


 इटावा- रविवार दिनांक 26 जनवरी 2020 को 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन इटावा के परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि माननीय डाॅ0 रामशंकर कठेरिया सांसद इटावा एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग द्वारा परेड की सलामी ली गई सलामी के उपरांत मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया ।



निरीक्षण के बाद परेड द्वारा राष्ट्रगान के साथ हर्ष फायरिंग की गई हर्ष फायरिंग के उपरांत परेड मंच से होकर गुजरी जिसकी मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली गई परेड के उत्साहवर्धन के क्रम में उपस्थित जनता द्वारा ताली बजाकर परेड का सम्मान किया गया जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड को संविधान की शपथ दिलाई गई तथा बाद में मुख्य अतिथि द्वारा परेड को संबोधित करते हुए उद्बोधन किया गया साथ ही जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/ कर्मचारी गणों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं अंत में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का समापन किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume