Top News

खलीलाबाद के एच आर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस


संतकबीरनगर, हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज खलीलाबाद के सामने जिलाधिकारी श्री रवीश गुप्ता एवं जिलाविद्यालय निरीक्षक श्री गिरीश कुमार सिंह ने एन.सी.सी. एवं स्काउट तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को झंडी दिखा कर प्रभात फेरी के लिए रवाना किया। प्रभात फेरी के दौरान चौराहों पर स्थापित मूर्तियों पर प्रधानाचार्य श्री रामकुमार सिंह द्वारा सम्मान माल्यार्पण किया गया।



हीरालाल रामनिवास के प्रांगण में 71वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य श्री रामकुमार सिंह द्वारा नियत समय पर झंडारोहण करने के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मनमोहक प्रस्तुतिकरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एच. आर.कान्वेंट खलीलाबाद के बच्चों ने मनमोहक झाँकी प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया छोटे छोटे बच्चों के प्रस्तुति देख कर जनपद के उपस्थित सम्भ्रांत अभिभावक तथा अतिथि जन अभिभूत हो गए और भूरि भूरि प्रशंसा किये।



इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक श्री अमरनाथ रुंगटा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि " अमर शहीदों ने जानपर खेलकर हमें जो आजादी दिलाई है उसे सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है" उन्होंने आगे कहा कि छात्र छात्राएं देश के भावी नागरिक हैं इनके पठन पाठन में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। प्रधानाचार्य श्री रामकुमार सिंह ने छात्र छात्रओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें अनुशाषित रहने की सलाह दिया और आये हुए अथितियों के प्रति आभार प्रकट किया। छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए श्री राधेश्याम मिश्र ने कहा कि "वर्तमान समय में शहीदों के विचारो को जानना जरूरी है, सन्तमोहन त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में देश में बढ़ रहे अराजकता पर प्रकाश डाला।



इसी क्रम में एच.आर. कान्वेंट की प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिता वर्धन ने भी सम्बोधित किया और बच्चों को अच्छा प्रस्तुति प्रस्तुत करने पर उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संयुक्त रूप से श्री इंद्रेश धर दुबे, श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं श्री अनिल भाष्वर जी ने किया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त प्रवक्ता श्री एन.पी.शुक्ल, श्री एस.एन. गुप्त, श्री एस.एन. त्रिपाठी, श्री जयकरन त्रिपाठी तथा बी०एड० ट्रेनी शिक्षकों सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



कार्यक्रम में चार चाँद लगाने का कार्य एन.सी.सी. अफसर श्री डॉ सी.पी.त्रिपाठी, स्काउट सचिव श्री रविप्रकाश श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, योगेंद्र सिंह तथा इन्द्रेश धर दूबे, भाष्कर मणि त्रिपाठी तथा उप प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार ओझा तथा सभी अध्यापक एवं कर्मचारियों ने किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume