Top News

मुम्बई में ब्लास्ट मचा हड़कंप,रेस्क्यू में लगी पुलिस


                             प्रतीकात्मक चित्र


मुंबई ।


महाराष्ट्र में एक बड़ा धमाका हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद मौके पर दमकल विभाग की 8 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गयी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिल रही है। मामला मुंबई के कुर्ला पश्चिम का है, जहां शुक्रवार की देर रात माहताब बिल्डिंग में भीषण आग लग गयी। दरअसल, बिल्डिंग में आग तेज ब्लास्ट से लगी थी, जिसके बाद पूरी इमारत आग की चपेट में आ गयी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से मिकल आये। पुलिस और फायर स्टेशन पर सूचना दी गयी।


जानकारी के बाद मौके पर दमकल विभाग की 8 से ज्यादा गाड़ियाँ पहुंच गयी और आग पर काबू पाने में जुट गयी। सही वक्त पर दमकल की गाड़ियों के आ जाने पर आग के विकराल रूप लेने से पहले ही बुझा दिया गया। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस बल भी भारी संख्या में पहुंचे। ब्लास्ट को लेकर पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला कि आग सिलेंडर ब्लास्ट से गी थी। बिल्डिंग में किसी बड़े हादसे की बात अब तक सामने नहीं आई है। वहीं आग लगने की वजह से कितनी क्षति पहुंची है, इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है।


दावा किया जा रहा है कि सही वक्त पर आग बुझा लेने की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक़, सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग लगी। आग लगने के बाद इलाके में ब्लास्ट की आवाजें सुनी जा रही थीं। लोगों का कहना है कि पहले सिलेंडर ब्लास्ट हुआ जिसके बाद बिल्डिंग में आग लग गई। इस आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।


News Source Metro City Samachar


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume