Top News

यातायात पुलिस संतकबीरनगर ने ब्रेथ एनालाइजर से की वाहन चालकों की जाँच


संतकबीर नगर:  पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष वाहन चालक चेकिंग अभियान में रविवार को खलीलाबाद में वाहन चालकों की चेकिंग की गई ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सायं 7 बजे से रात को 9 बजे तक यातायात प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने अपनी टीम के साथ जिले के खलीलाबाद मेहदावल बाईपास पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के  खिलाफ अभियान चलाकर जांच की । टीएसआई संतोष मिश्रा ने बाइपास पर शराब पीकर वाहन चालकों की जांच ब्रेथ एनालाइजर से कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।


आपको मालूम हो कि वर्तमान में  शराब पीकर वाहन चलाने से सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसे देखते हुए यातायात पुलिस संतकबीरनगर द्वारा ब्रेथ एनालाइजर से सभी वाहन चालकों की जांच का अभियान चलाया जा ।
 शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ने के लिए जगह जगह पुलिस गस्त करेगी। पुलिस ब्रेथ एनालाइजर से जांच करेगी ताकि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ सके। इस मौके पर सभी वाहनों को रोककर ड्राइवर को यातायात नियमों के बारे में बताते हुए शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत भी दी है ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume