Top News

एसएसपी मथुरा समेत 05 आईपीएस अधिकारियों का तबादला


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आइएएस तथा आइपीएस अफसरों के तबादले का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार रात पांच आइपीएस अफसरों को नई तैनाती दी है। जनवरी में भी सरकार ने 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें 18 अधिकारियों को तो प्रमोशन के साथ अपने पद पर बरकरार रखा था, जबकि अन्य अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया था।



मथुरा के डॉक्टर निर्विकल्प के अपहरण मामले में मथुरा पुलिस के आरोपों से घिरने के बाद आखिरकार एसएसपी शलभ माथुर को हटना ही पड़ा। शासन ने एसएसपी मथुरा समेत पांच आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरि को भी पदोन्नति के बाद डीआइजी पीएसी मुख्यालय बनाया गया है।मुरादाबाद में पीएसी 24वीं वाहिनी मुरादाबाद में कमांडेंट रहे मुनिराज एसएसपी अलीगढ़ बनाए गए हैं। 


एसएसपी मथुरा शलभ माथुर को पदोन्नति के बाद डीआइजी विशेष जांच के पद पर तैनाती दी गई है। एसपी बहराइच गौरव ग्रोवर एसएसपी मथुरा बनाए गए हैैं। पीएसी वाराणसी में कमांडेंट विपिन कुमार मिश्रा को एसपी बहराइच के पद पर तैनाती दी गई है।


 


Source jnn


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume