चोरी किये हुए 01 गैस सिलैण्डर,01 टी0वी0 सहित, चोर गिरोह के 02 सदस्य को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार


इटावा । अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये गये अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा चोर गिरोह के 02 सदस्यों को चोरी किये हुए 01 गैस सिलैण्डर, 01 टेलिवीजन सहित किया गिरफ्तार ।


गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 05/06.03.2020 की रात्रि को थाना सिविल लाइन पुलिस टीम वाछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु
क्षेत्र में भ्रमणशील थी। तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि मु0अ0स0154/20 धारा 380 भादवि से संबंधित वांछित अभियक्त नगला उदई व कांधनी के बीच बनी रोड पर चोरी किए हुए माल सहित कहीं जाने की फिराक में वाहन के इन्तजार में खडे है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचा गया 03 अभियुक्त वहां आपस में बातचीत करते हुये दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा घेरकर 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया एक अभियुक्त रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।


पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से एक टेलीविजन व एक गैस चूल्हा बरामद किया
जिसके संबंध मे अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि गत सामान चोरी का है जिसे हम लोगो द्वारा दिनांक 02.03.2020 की रात्रि को काशीराम कालोनी स्थित मकान से चोरी किया गया था एवं दिनांक 17.02.2020 की रात्रि को मुन्नी अड्डा स्थित मकान से हम लोगो द्वारा चोरी किया गया था जहाँ से करीब 20 हजार रुपए  व 01 हस्ताक्षरित चैक चोरी किया गया था जो हमारे भागे हुये साथी कल्ली पुत्र कन्हैया निवासी काशीराम कालोनी राहतपुरा के पास है जिसके संबंध में थाना सिविल लाइन पर 136/2020 धारा 380 भादवि
अभियोग पंजीकृत किया था।


उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत अभियोगों में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी करते हुये
अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।


*गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1. सूरज पुत्र राजीव कुमार निवासी काशीराम कॉलोनी राहतपुरा थाना सिविल लाइन इटावा
2. पान्डू उर्फ राजू पत्र स्व0 प्रेमसिहं निवासी उपरोक्त |


*बरामदगी-*
1. 01 टी0वी0 चोरी की
2. 01 गैस सिलेंडर चोरी के


*पुलिस टीम*:-  मदन गोपाल  गुप्ता प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मय टीम।


*सोशल मीडिया सेल*


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर