रिश्वत का नशा दारोगा जी को पड़ा मंहगा,30,000 ₹ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


बागपत। भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई मेरठ के निरीक्षक/प्रभारी द्वारा रिश्वत खोर  उपनिरीक्षक विजय कुमार, उपनिरीक्षक रटौल थाना खेकड़ा जनपद-बागपत को  घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायत कर्ता भरत सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम डगरपुर थाना खेकड़ा जनपद-बागपत  ने बताया कि थाना खेकड़ा जनपद-बागपत पर पंजीकृत कराये गये मुकदमा संख्या-53/2020धारा-147/323/504/506भा0दं0वि0के विवेचक विजय कुमार उपनिरीक्षक द्वारा उक्त मुकदमे की विवेचना समाप्त किए जाने एवं शपथ पत्र विवेचना में शामिल किए जाने के एवज में 30000 रूपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
जिसकी सूचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई मेरठ को दे दी गई।
जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम प्रभारी  बाबर रजा ज़ैदी  द्वारा अभियुक्त को थाना खेकड़ा की चौकी रटौल से सायं करीब 7:45बजे रंगे हाथ 30000रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना खेकड़ा  जनपद-बागत में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर