Top News

यस बैंक में फंसा पैसा एटीएम में लंबी कतार,RBI सूत्रों का दावा- जल्द सुलझा लेंगे हालात


एक तरफ सुस्त बाजार, रोजगार का संकट, विकास दर में गिरावट, दूसरी तरफ डूबते बैंक. काफी दिनों से वित्तीय रूप से हिचकोले खा रहे यस बैंक को लेकर कल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एक बड़ा एलान किया. इससे बैंक के ग्राहकों में खलबली मच गई.


आरबीआई ने एक महीने के लिए यस बैंक का नियंत्रण अपने हाथ में लेते हुए पचास हजार से ज्यादा की निकासी पर रोक लगा दी है. आरबीआई की रोक से खाताधारक परेशान हैं. कोई रो रहा है तो कोई बेचैन है.



 


एटीएम के बाहर लगी लंबी कतार


इस खबर बाहर आते ही आधी रात से कई शहरों में एटीएम के बाहर कैश निकालने वालों की भीड़ जुट गई. हालांकि, आरबीआई ने भरोसा दिलाया है कि हालात जल्द सुधरेंगे, लेकिन सुबह-सुबह शेयर बाजार औंधे मुंह गिर पड़ा. यस बैक के शेयर भी लुढक गए.


अब लोग पूछ रहे हैं कि क्या हमारा पैसा सुरक्षित है? क्या सरकार हमारे पैसे की गांरटी लेगी? लोग परेशान हैं और अपना पैसा निकालने के लिए बैंकों के बाहर लाइन में लग गए हैं.



कोई रो रहा था तो कोई बेचैन


अहमदाबाद में यस बैंक के बाहर खड़ी एक महिला खाताधारक रो रही थी. उसका कहना है कि मेरे 9 लाख रुपये बैंक में है. मेरे बुढ़ापे का सहारा है. इन पैसों से घर चलना है. मेरा ऑपरेशन होना है. मुझे पैसे चाहिए. पहले मुझसे कहा गया कि आपका पैसा सुरक्षित है, लेकिन अब कह रहे हैं कि कहां से लाएं.



वहीं, एक शख्स ने कहा कि काफी परेशानी हो रही है. मेरे सारे पैसे इस बैंक में है. मुझे तनख्वाह देनी है. मेरे सारे पैसे यस बैंक में है. कहां से पैसे लाऊंगा.



मुंबई के एक खाताधारक ने कहा कि मेरे सैलरी लटकी हुई है, क्योंकि मैं उसे निकाल नहीं सकता हूं. किराए से लेकर सब कुछ देना है. वहीं, एक खाताधारक ने कहा कि सब कुछ सही चल रहा था, दो महीने पहले थोड़ा सा संकट आया था, लेकिन कहा गया कि उपर से पैसा आया है. सबकुछ अच्छा चल रहा है, अब अचानक यह संकट आ गया.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume