Top News

नाबालिग के अचानक लापता होने का राज खुला, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा


  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद
  • मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत खलीलाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायालय भेजा गया

Report and edited by-Mohammad Sayeed Pathan 

संतकबीरनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर परिजनों को राहत पहुंचाई है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 533/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त विकाश उर्फ विक्की पुत्र दुक्खी, निवासी मलोरना, थाना कोतवाली खलीलाबाद को रविवार को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के मालगोदाम के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता और महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार तिवारी, कांस्टेबल सुमित मिश्रा तथा महिला कांस्टेबल महिमा यादव शामिल रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume