धनघटा-सन्त कबीर नगर।
धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिंगुरापार बिचले पुरवा में शम्शेद पुत्र बैतुल्लाह द्वारा जबरन खड़न्जा खोदकर बीच सड़क पर ही शौचालय गड्ढे का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन ग्राम प्रधान से लेकर जिम्मेदार अधिकारी मौन बैठे हुए हैं।
ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया फिर भी उक्त व्यक्ति के द्वारा निर्माण कार्य अभी भी जारी रखा गया है।
ग्रामीण मुहम्मद अकरम खान ने सी आर पी सी की धारा 133के तहत उपजिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देकर उक्त दबंग और मनबढ़ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अरशद अली की रिपोर्ट
Post a Comment