कांग्रेस अब " मुस्लिम लीग कांग्रेस हो गई है- संबित पात्रा


बीजेपी ने कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण के बयान पर पलटवार करते हुए बड़ा निशाना साधा है। कांग्रेस को मुस्लिम लीग कांग्रेस नाम देते हुए बीजेपी ने कि चव्हाण के बयान से कांग्रेस की पोल खुल गई है और उन्होंने हिंदुओ का अपमान किया है।एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर करारा कटाक्ष करते हुए बीजेपी ने कहा कि वह जिन्ना बनने की राह पर चल रहे हैं।


बीजेपी नेता संबित पात्रा ने चव्हाण के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिंदुओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की आड़ में हिंदुओं को गाली दी जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक नेता कहते हैं कि वह केवल मुस्लिमों के लिए किसी सरकार में शामिल हैं। तो आखिर हिंदुओं, सिखों, पारसियों ने आखिर क्या गुनाह किया है।


कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा, ‘महाराष्ट्र में हमारी सरकार है। महाराष्‍ट्र में बीजेपी को सत्‍ता में आने से रोकने के लिए हम इस सरकार में शामिल हुए हैं। कई मुस्लिम भाइयों ने कहा था कि हमारी सबसे बड़ी दुश्‍मन बीजेपी है, बीजेपी को अगर रोकना है तो कांग्रेस को इस सरकार में शामिल होना चाहिए। इसीलिए कांग्रेस आज सरकार में शामिल है। जब तक कांग्रेस सरकार में शामिल है तब तक हम महाराष्‍ट्र में सीएए लागू नहीं होने देंगे।’


पात्रा ने एआईएमआईएम चीफ ओवैसी पर भी बोला हमला। उन्होंने कहा, ‘कल औवेसी ने कहा कि मुसलमानों ने 800 वर्ष तक इस मुल्क में हुक्मरानी और जांबाजी की है। मेरे आबा और जात ने इस मुल्क को कुतुबमीनार, चार मिनार, जामा मस्जिद दिया है। लाल किला भी मेरे आबा और दादा ने बनाया, तेरे बाप ने क्या बनाया है?’ उन्होंने कहा, ‘हमारे दादा-परदादा ने इस देश को सहिष्णु, विराट, क्षमतावान, गरीमावान बनाया और आप लोग ऐसी भाषा का उपयोग करते हैं।’


पात्रा ने शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन पर कहा कि शाहीन बाग में छोटी बच्चियों को जेहन में जहर किसने भरा है। उन्होंने कहा कि पीएम को जान से मार देना है यह उन्हें किसने सिखाया। उन्होंने कहा, ‘देश में हिंदुओं के खिलाफ जहर बोया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि यह काफी दर्दनाक है। देश में लोकतंत्र है यहां किसी भी विषय पर प्रदर्शन किया जा सकता है। लेकिन ऐसे किसी के जेहन में जहर बोना कहां तक उचित है।


Represent by Balram G


Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में गुंडई का तांडव : गश्त के दौरान दरोगा और कांस्टेबल पर चाकू से हमला

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन