Top News

क्या ? 14 फरवरी को होगी नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी...


इस वीकेंड पर इंडियन आइडल में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. इस वीकेंड उदित नारायण गेस्ट के तौर पर आ रहे हैं. उदित शो की जज नेहा कक्कड़ को टीज करते नजर आएंगे. उदित नारायण ने बताया कि वो इस शो में इस बार खास मकसद से आए हैं. उन्होंने कहा- ''मैं नेहा कक्कड़ को अपनी बहू बनाना चाहता हूं.'' बता दें, उदित के बेटे आदित्य नारायण शो के होस्ट हैं और नेहा कक्कड़ से फ्लर्ट करते हुए दिखते हैं, जिसको फैन्स खूब पसंद करते हैं. इस बार उदित नारायण आकर नेहा का शॉक दे देते हैं.


इंडियन आइडल के स्टेज पर पूरे खानदान के साथ उदित नारायण नेहा कक्कड़ को बहू बनाने पहुंचने वाले हैं। इस मौके पर नेहा कीं मां और उनके पिता भी होंगे। उदित नारायण सबके सामने कहेंगे कि वह नेहा को बहू बनाने के लिए यहां आए हैं। यह बात सुनकर आदित्य नारायण खुशी से नाचने लगेंगे। उनका साथ पिता उदित भी देंगे।


लेकिन, यह सब देखकर नेहा को भौंचक हैं। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है। वह सबसे कह रही हैं कि यह क्या है। यह क्या हो रहा है। इसी बीच उनकी मां कह रही हैं कि हमने तय कर लिया है कि तुम्हारी शादी आदित्य से होगी।


नेहा पूछती हैं कि एक बार पूछ तो लिया होता। इस पर नेहा की मां कहती हैं कि हमने पूछ लिया। अपने मन से पूछ लिया। अब कुछ नहीं पूछना। तुम्हारी शादी आदित्य से ही होगी।


इस पर सभी नेहा को बधाई देने लगते हैं। नेहा के साथ दोनों जज हिमेश रेशमिया और विशाल डडलानी भी उन्हें बधाई देते हैं।


तभी प्रोमो में एक 14 फरवरी की तारीख के साथ दोनों (नेहा और आदित्य) की तस्वीर दिखाई देती है। बैकग्राउंड से आवाज आने वाली है कि आप तो जानते ही होंगे कि क्या होने वाला है। तभी विशाल कहते हैं कि अगर 14 को शादी है तो 1 फरवरी को मेहंदी की रश्म होनी चाहिए। इस पर नेहा कक्कड़ कहती हैं कि लगवा लेंगे मेहंदी यार। इस पर सब जोर से शोर करते हैं। तभी अल्का याग्निक इस मौके पर एक बेहतरीन गाना भी गाती हैं। इस गाने पर बाप-बेटे यानी आदित्य और उदित झूम उठते हैं।


तभी आदित्य मां नेहा की प्रशंसा करती हैं तो नेहा उन्हें सासू मां कहकर संबोधित करती हैं। इस पर सब तालियां बजाने लगते हैं। इस मौके पर आदित्य की खुशी देखकर लगता है कि आदित्य इससे ज्यादा कभी खुश नहीं हुए होंगे।


ध्यान रहे कि इंडियन आइडल में जज के रूप में नेहा कक्कड़ का यह दूसरा साल है। नेहा काफी इमोशनल हैं और हाल ही में उन्होंने शो में एक गायक को अपनी तरफ से 2 लाख रुपये का इनाम दिया था।


Represent by Balram G


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh