Top News

ऑनलाइन निगरानी में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, तैयारियां पूरी, नकल कराने वाले जाएंगे जेल -:डी आई ओ एस


                              सांकेतिक चित्र


संतकबीरनगर । यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा की पहली बार ऑनलाइन निगरानी जनदीय,मंडलीय और प्रांतीय कंट्रोल रूम से की जाएगी, नकलविहीन परीक्षा कराना मुख्य जिला प्रशासन का उद्देश्य है। यदि किसी परीक्षा केंद्र पर नकल पकड़ी गई तो केंद्र व्यवस्थापक और नकल कराने वाले जेल जाएंगे।


 गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 तैयारी के संदर्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है । 


उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए जिले के सभी केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को देखने मे लिए जिले पर मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है, यहां 8 कम्प्यूटर और 2 LED tv लगाई है इसके अलावा कम्प्यूटर को चलाने के लिए 10 कंप्यूटर संचालक डियूटी पर लगाए गए हैं । जहाँ से बैठकर सभी केंद्रों पर निगरानी रखी जायेगी,जिले के अलावा मंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है,यहां से भी कड़ी निगरानी रखी जायेगी,इसके अलावा सारे वीडियो रिकॉर्ड  एक सप्ताह तक सुरक्षित रखा जाएगा । परीक्षा कक्षों में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जाने दिया जाएगा। शिक्षकों के लिए भी मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। सीसीटीवी कैमरों की मॉनेटरिंग ऑनलाइन कम्प्यूटरों से की जाएगी।



इस बार जिले में 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इन केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट,14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे, इसके साथ ही 86 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए है, बार हाई स्कूल की परीक्षा में 29785 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 25218 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
86 केंद्र व्यवस्थापकों के साथ 2585 माध्यमिक स्तर के और 685 बेसिक स्तर के कुल 3270 कक्ष निरीक्षक डियूटी पर लगाये गए हैं, जिले में 6 संवेदनशील परीक्षा केंद्र पाए गए हैं जहाँ विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई जाएगी ।



परीक्षा के दौरान केंद्र परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पुर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।


जिले पर एक कंट्रोल रूम नंबर 7398272636 भी संचालित हैं जहाँ पर परीक्षा केंद्रों के बारे में किसी तरह की जेन्विन शिकायत की जा सकती है ।


 श्री सिंह ने बताया है कि समस्त परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे के अलावा वायस रिकार्डर भी लगाए गए हैं, लेकिन अगर वायस रिकॉर्ड या CCTV के संचालन में  किसी तरह की बाधा उत्पन्न करने वाले केंद्र व्यवस्थापक पर प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए,मुकदमे भी दर्ज कराए जाएंगे,


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume