Top News

शारीरिक बौद्धिक विकास के लिए नन्हें बच्चे ले रहे हैं खेद कूद का प्रशिक्षण


बस्ती / संतकबीरनगर ।


एहसास डे केयर सेंटर एवं अमित मेमोरियल पब्लिक स्कूल बभनान बस्ती के नन्हे बच्चे जनपद संत कबीर नगर एहसास डे केयर सेंटर के दिव्यांग बच्चों के साथ कई प्रकार के खेलकूद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तैयार किए जा रहे है। इस खेल कूद कार्यक्रम में 04 वर्ष से लेकर 10 वर्ष के नन्हे बच्चे प्रतिभाग करेंगे। एहसास डे केयर सेंटर के निदेशक आनन्द कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस खेलकूद कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का उत्साह वर्धन, शारीरिक, बौद्धिक विकास के साथ साथ खेल के दौरान एक दूसरे का सहयोग करना बताया जाएगा जिससे समाज के अन्य लोग भी इस नन्हे बच्चों के द्वारा खेलकूद कार्यक्रम के जरिए उन्हें भी मुख्य धारा में जोड़ा जा सके। और हम इन नन्हे बच्चों के साथ शहर के मुख्य मार्ग पर यातायात जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। जिससे इन सभी बच्चे आगे चल कर समाज को जागरूक कर सके। और देश को आगे बढ़ाने में अपनी जिम्मेदारी को समझ सके। यह कार्यक्रम 28 फ़रवरी को किया जाएगा। अमित मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्री मती अंजू पांडेय ने बताया कि इस खेल के द्वारा हम बच्चों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे जिससे बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर निकाला जा सके। जो इस खेल के दौरान हम बच्चों को सिखाएंगे ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume