Top News

बिजली बिल संशोधन के नाम पर 10,000 ₹ घूस लेते लिपिक को एन्टी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार:-"मचा हड़कंप"


औरैया।भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई कानपुर के निरीक्षक/प्रभारी द्वारा रिश्वत खोर बिल लिपिक देवकुमार पुत्र देवकरन निवासी ई9/4 यशोदानगर थाना नौबस्ता जनपद-कानपुर नगर,  कार्यालय अधिषासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड असेनी पावर हाउस दिबियापुर जनपद-औरैया को दस हज़ार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायत कर्ता श्री ओमजी राणा पुत्र श्री राम सुमिरन निवासी सहायल रोड दिबियापुर जनपद-औरैया ने बताया कि पिता जी के नाम पूर्व में बकाया विद्युत बिल को संशोधित कराने के एवज में बिल लिपिक द्वारा 1,00,00की रिश्वत मांगी जा रही थी।
जिसकी सूचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई कानपुर को दे दी गई।
जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम प्रभारी श्री रामपाल सिंह अभियुक्त को लगभग 3:10बजे  दस हज़ार घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना दिबियापुर जनपद-औरैया में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume