Top News

यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के एडम‍िट कार्ड में हुआ ये बदलाव


लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 18 फरवरी 2020 से शुरू होने जा रही है और यूपी बोर्ड ने इसके ल‍िये एडम‍िट कार्ड अपनी आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर जारी कर द‍िया है. बोर्ड ने 10वीं और 12वींं दोनों कक्षा के छात्रों के ल‍िये एडम‍िट कार्ड जारी क‍र द‍िया है. परीक्षा में शाम‍िल होने जा रहे परीक्षार्थी आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर जाकर हाईस्‍कूल या इंटरमीड‍िएट का एडम‍िट कार्ड चेक कर सकते हैं और अपने स्‍कूल से इसकी कॉपी प्राप्‍त कर सकते हैं.



इस साल उत्‍तर प्रदेश माध्‍यम‍िक श‍िक्षा पर‍िषद ने परीक्षा प्रणाली में कई बदलाव भी क‍िये हैं. इसमें एडम‍िट कार्ड से लेकर मार्कशीट तक के बदलाव शाम‍िल हैं.



एडम‍िट कार्ड में हुआ ये बदलाव:


ऐसा पहली बार है जब छात्रों के एडम‍िट कार्ड में उनके माता-प‍िता का नाम ह‍िन्‍दी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी द‍िया जाएगा. इससे पहले अभ‍िभावकों के नाम स‍िर्फ ह‍िन्‍दी में ही ल‍िखे जाते थे.


 छात्रों को इस साल अपने मार्कशीट में भी बदलाव द‍िखेगा. हाईस्‍कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा पर‍िणाम की मार्कशीट में भी पूरा व‍िवरण ह‍िन्‍दी और अंंग्रेजी, दोनों भाषाओंं में होगा.



लाइव मॉन‍िटर‍िंग होगी
नकल पर नकेल कसने के ल‍िये इस बार सुरक्षा के और भी कड़े इंतजाम क‍िए गए हैं. इस बार मॉन‍िटर‍िंग सेल बनाए गए हैं, जहां से परीक्षा केंद्रों पर और परीक्षार्थी व श‍िक्षकों पर सीधी नजर रखी जाएगी. मॉन‍िटर‍िंग सेल से सभी एग्‍जाम सेंटर्स कनेक्‍टेड होंगे.



बता दें क‍ि यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्‍ती को देखते हुए, इस बार परीक्षा के ल‍िये रज‍िस्‍टर करने वाले छात्रोंं की संख्‍या में ग‍िरावट आई है. आंकड़ों की मानें तो प‍िछले साल के मुकाबले इस साल 10वींं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के ल‍िये रजिस्‍टर करने वाले छात्रों की संख्‍या में 1,69,980 ग‍िरावट दर्ज की गई है. वहीं 12वीं के ल‍िये 18,658 कमी आई है. प‍िछले साल 57,95,756 छात्रों ने परीक्षा के ल‍िये रजिस्‍टर क‍िया था, जबक‍ि इस साल 56,07,118 छात्रों ने आवेदन क‍िया.


Source aajtak


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh