Top News

AAP की जीत पर पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई


दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई।



पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर बधाई। दिल्ली की जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।'



इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हूं।'



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। राहुल गांधी ने लिखा, 'केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए शुभकामनाएं और बधाई।'


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume